फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मामलों में वांछित आरोपी काबू

Fri, 13 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


चोरी के कई मामलों में आरोपी को सीआईए-1 पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीन वारदातों में शामिल आरोपी का दूसरा साथी पहले ही तीनों अभियोगों में अदालत द्वारा सजायाब किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ चोरी के कई दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि 3 मामलों में अभी तक काबू नहीं आने कारण अदालत द्वारा भगौड़ा अपराधी करार दिया जा चुका है। आरोपी का शुक्रवार को अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पीआरओ पुलिस ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की अगुवाई में एएसआई सत्यवान ने शातिर आरोपी रवि उर्फ लोमड़ी निवासी राजीव कालोनी कैथल को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया प्रताप गेट निवासी राजीव रहेजा के घर से 3 अक्टूबर 2014 को उस समय चोरी हुई थी जब उसका परिवार दशहरा देखने दिल्ली गया हुआ था। चोर मकान से सोना, चांदी जेवर, 42 हजार रुपये नकदी, एलसीडी व काफी अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


दूसरे मामले में शिवनगर स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फ्रांसवाला रोड निवासी सुनील बाला की शिकायत अनुसार 25 सितंबर 2014 की रात अज्ञात व्यक्ति सैंटर से गैस सिलेंडर, चुल्हा, तेल, गेहूं तथा अन्य सामान के अतिरिक्त कृष्ण कुमार गुप्ता की प्रॉपर्टी दुकान से टीवी, इनवेटर बैटरा व अन्य सामान चुरा ले गए। तीसरे मामले में सीवन निवासी अनिल कुमार की कस्बा स्थित ज्वेलर शॉप से 7 अगस्त 2014 की रात चोर बड़ी मात्रा में सोना-चांदी जेवरात चुरा ले गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों मामलों में आरोपी नान्नू उर्फ रिंकू निवासी शिवनगर कैथल गिरफ्तार किया जा चुका है जो तीनों मामलों में न्यायालय द्वारा सजायाब हो चुका है।
विज्ञापन


वारदात में शामिल दूसरा आरोपी रवि उर्फ लोमड़ी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका था, जो अदालत द्वारा तीनों मामलों में पीओ करार दिया जा चुका है। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है। शेष संपत्ति बरामद करने के लिए आरोपी का 13 नवंबर को अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें