फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: दुष्कर्म का केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद नाबालिग की मौत, परिजनों ने किशोरी पक्ष के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 26 Oct 2021 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/सीवन(हरियाणा)

सार

  • किशोर के गले में चुन्नी डालकर गला घोंटने का आरोप
  • बेहोशी की हालत में लोगों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया
  • दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म का केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद किशोर (17) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किशोरी पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोमवार को एक महिला ने थाना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह किसी काम से स्कूल में गई हुई थी। जब वापस आई तो उसकी नाबालिग बेटी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ कमरा बंद कर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद किशोर की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि सोमवार की शाम महिला और उसके दो बेटों से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने किशोर के गले में चुन्नी डालकर गला घोंट दिया। बेहोशी की हालत में लोगों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

खाद की फैक्टरी में काम करता था किशोर 
मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा एक खाद फैक्टरी में काम करता था। कई साल पहले उसके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने दादा-दादी व मौसी के पास रहता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
विज्ञापन


दो अलग-अलग केस दर्ज कर की जा रही जांच: पुलिस
डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि थाना सीवन में पहले लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में शिकायत आई थी। इसमें आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके करीब ढाई घंटे के बाद किशोर की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म सहित हत्या के दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें