फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: बाइक सवार तीन आरोपियों ने रेहड़ी चालक की छाती में मारी गोली, घायल

Wed, 09 Oct 2024 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया है। शिकायत अनुसार बाइक की रेहड़ी से टक्कर होने के कारण आरोपियों ने गोली चलाई है।
विज्ञापन
युवक को लगी गोली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के गढ़ी-पाडला रोड पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक की छाती में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पाडला निवासी हर्ष, साहिल और गौरव के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार हर्ष ने गोली चलाई। जबकि साहिल और गौरव ने उस पर कड़ों से हमला किया।  

घायल 35 वर्षीय युवक गांव दिल्लोवाली निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह कैथल शहर से अपनी मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी पर अपने गांव जा रहा था। जब वह गढ़ी-पाडला रोड पर ड्रेन के पास पहुंचा तो यातायात पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस के डर से जब वह अपनी मोटरसाइकिल वापस मोड़ने लगा तो तभी एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन युवकों ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकाली और उसके सीने पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। उसने राहगीरों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल भेजा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया। 

शहर थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सीने में एक गोली लगी है, जिसे निकाल कर युवक का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने घायल युवक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें