हरियाणा के कैथल में गुहला पुलिस ने अपने स्थान पर दूसरी महिला सीटर से परीक्षा दिलवाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवती ने गत 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप डी परीक्षा में सांयकालीन सत्र दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में अपने स्थान पर दूसरी महिला सीटर को बैठाया था। इसकी जांच थाना गुहला पुलिस के एसआई सुभाष चंद ने करते हुए कैलरम निवासी आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 व 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की थी।
जिसमें 22 अक्तूबर को सांयकालीन सत्र दौरान दुसेरपुर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट दर्शना देवी ने शिकायत दी थी कि उनके केंद्र पर दो परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक मैच नहीं किए। दोनों परीक्षार्थी अपनी परीक्षा संबंधी पहचान नहीं दिखा सके, जो दूसरे कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। एक महिला परीक्षार्थी कविता, जो रीतू की जगह परीक्षा दे रही थी।
दूसरी परीक्षार्थी अमरलता जो पूजा के जगह परीक्षा दे रही थी। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आगामी जांच दौरान आरोपी कविता निवासी गांव नीमवाला व अमरलता निवासी कलौदा खुर्द जिला जींद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
रोहतक एसटीएफ व कैथल सीआईए की टीम पर कातिलाना हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
रोहतक एसटीएफ व कैथल सीआईए की टीम पर कातिलाना हमला करने के मामले में पूंडरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गत 27 अक्तूबर को गांव बाकल-करोड़ा मार्ग पर रोहतक एसटीएफ व कैथल सीआईए की टीम की रोहतक के गांव सांघी निवासी व करोड़ निवासी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी।
इस मुठभेड़ में कैथल सीआईए में कार्यरत हेड कांस्टेबल तरसेम को गोली लगी थी। तीन दिन पहले ही यमुनानगर में साढौरा थाना के क्षेत्र में इस मुठभेड़ में शामिल सांघी निवासी बदमाश सागर व कृष्ण को घायल कर गिरफ्तार किया था, लेकिन करोड़ा निवासी टिंकू फरार हो गया था। अब पूंडरी पुलिस ने करोड़ा निवासी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सांघी निवासी आरोपी आकाश को पहले की गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्तूबर को सीआईए-व कैथल में एसटीएफ रोहतक की टीम आई। जिन्होंने सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप को सूचना दी कि 2 अगस्त 2023 को थाना सदर रोहतक के एक कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित आरोपी आकाश उर्फ गोलु, कृष्ण तथा सागर तीनों निवासी गांव सांघी जिला रोहतक गांव करोडा में टिंकू के पास आते जाते रहते है।
इस सुचना पर शाम के समय सीईआए-वन से इंस्पेक्टर अनूप सिंह, एचसी तरसेम कुमार, एचसी देवेंद्र कुमार, सिपाही हरीश, सिपाही संदीप तथा सरकारी गाडी चालक एएसआई जगबीर सिंह की टीम गठित करके टीम एसटीएफ टीम के साथ रवाना हुई।
जहां करोडा से बाकल रोड एनएच 152 डी के पुल के नीचे एसटीएफ की टीम रुकी तथा एचसी तरसेम कुमार, सिपाही हरीश और सिपाही संदीप की टीम करोड़ा रोड नहर पुल के पास नाकाबंदी करने के लिए चली। थोड़ी देर बाद गांव करोड़ा साइड से एक बाइक पर आए चार युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया।
उनमें से एक युवक ने आवाज देकर कहा कि पुलिस है टिंकू गोली मारदो। इतना कहते ही उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें ही तरसेम घायल हुआ है। आरोपी टिंकू के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।