फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: आंबेडकर नगर में संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, बेल्ट से गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Thu, 25 Jul 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के आंबेडकर नगर में संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने दामाद पर बेल्ट से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल शहर के आंबेडकर नगर में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है, लेकिन मृतक की पत्नी ने अपने ही दामाद पर पति की बेल्ट से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैै।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी कमलेश का कहना है कि चार साल पहले उसकी लड़की की शादी गांव ग्योंग के राजीव के साथ हुई थी। वह लड़की से अक्सर मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी।

जब दो दिन पहले उसका करीब 64 वर्षीय पति रोशनलाल अपने दामाद को समझाने के लिए गया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और बेल्ट से उसका गला दबा दिया। इससे उसके पति की हालात गंभीर हो गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे उसे सरकारी अस्पताल कैथल में लेकर गए और इलाज के लिए दाखिल करवा दिया। वीरवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए गए हैं। रोशनलाल मजदूरी का काम करता था। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें