फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: पूंडरी में सिर पर डंडे मार युवक की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Mon, 14 Aug 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी/कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों के खिलाफ अदालत में मुकदमे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रवीन का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के पूंडरी क्षेत्र में पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की रविवार की रात सिर पर डंडे मारकर हत्या कर कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कुंजीगर मोहल्ला पूंडरी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका बेटा प्रवीन भी मजदूरी करता था। प्रवीन के दो बेटियां हैं और एक ढाई महीने का बेटा है। दो साल से उनके ऊपर हमले हो रहे हैं। हमलावरों के खिलाफ अदालत में मुकदमे चल रहे हैं। डर के मारे वह पूंडरी में अपना घर छोड़कर परिवार के साथ ढांड में किराये के मकान में रह रहा है।
उसका बेटा प्रवीन 17 जुलाई को मजदूरी करके पूंडरी से ढांड जा रहा था। उस दौरान गुरुकुल के पास उसके बेटे पर हमला किया गया, जिसमें उसे काफी चोटें आई। इस बाद रविवार को प्रवीन अपनी पत्नी को उसके मायके गांव चोचड़ा छोडऩे के लिए गया था। रात के समय वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहा था।
विज्ञापन


पूंडरी गुरुकुल के सामने आरोपी संजय पाल, कृष्ण, विनोद व अनिल, सोमेशी, रवि व काशु, पालेराम और तीन अन्य अज्ञात वाहन से वहां पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके प्रवीन को रोककर उसके सिर पर डंडे से वार किए। इन चोटों के कारण प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों से उसके परिवार को भी जान का खतरा है।
घटना के संबंध में जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मुकदमेबाजी की रंजिश पता चली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें