फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर से सामान छीनने वाले चार आरोपी काबू

Sun, 07 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
चार आरोपी काबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मजदूर से बाइक, जैकेट व मोबाइल छीनने के मामले मेें राजौंद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से छीना गया, मोबाइल, जैकेट  बरामद कर लिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ ने बताया कि बरसाना निवासी दलशेर मिस्त्री नन्हू निवासी सौंगल के पास मजदूरी कर रहा था। 30 जनवरी शाम दलशेर सौंगल से मिस्त्री नन्हू की बाइक लेकर अपने गांव बरसाना जा रहा था तो पाई वाली सड़क के ड्रेन पुल पर एक बाइक लिए खड़े 4 युवकों ने दलशेर से बाइक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व जैकेट  छीन ली। आरोपियों ने मौके पर ही मोबाइल के दोनों सिमकार्ड निकाल कर दलशेर को दे दिए ओर गांव सौंगल की तरफ फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया 5 अप्रैल की रात करीब 11 बजे थाना राजौंद के एएसआई चैन सिंह की टीम द्वारा किच्छाना कुंई के पास से आरोपी प्रताप निवासी गांव झील जींद, रामनिवास उर्फ अमित निवासी जुलानी खेड़ा, रनबीर उर्फ एमपी व सोनू वासीयान रामगढ़ पांडव को गिरफ्तार कर लिया। जो वारदात में प्रयोग की गई बाइक पर सवार थे। 6 अप्रैल को अदालत से हासिल किए गए एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान झील व जुलानी खेड़ा से मोबाइल व जैकेट बरामद कर ली गई। घटना के बाद वे बाइक को वहीं झाड़ियों में छिपा कर चले गए, जो बाद में वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें