राजौंद के गांव बिरथे बिहारी में जमीन की खरीद फरोख्त में 9 लाख 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। राजौंद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के बिलासपुर निवासी महिला सुनीता रानी ने बताया कि एक अक्तूबर 2010 में विनोद कुमार से उनकी जान-पहचान थी।
विनोद कुमार ने बिरथे बिहारी निवासी महिंद्र के पास ड्राइविंग करता था। महिला सुनीता रानी ने बताया कि विनोद ने महिंद्र से एक एकड़ जमीन का सौदा करवाया। जिसके लिए उसने 9 लाख 95 हजार रुपये की राशि महिंद्र सिंह को दी। इकरार नामा होने के बाद महिंद्र सिंह ने ना तो उसके जमीन नाम करवाई ओर ना ही उसको पैसे वापस किए।
सुनीता रानी ने बताया कि इस कार्य में बिरथे बिहारी निवासी फकीर चंद, बाबू, उर्फ अमिचंद, गुरदयाल कौर भी शामिल है। आरोपियों से जब पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। जिसके कारण उसने मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी है।
जांच अधिकारी एएसआई बकसा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।