फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजनेे के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 29 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के दो मामलों में दो लोगों से 19 लाख रुपये हड़प लिए गए। पूंडरी पुलिस और सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में जनकपुरी कॉलोनी निवासी रणधीर ने बताया कि कुछ समय पहले उसने न्यूज पेपर में एक विज्ञापन देखा था जिसमें विदेश भेजने के संबंध में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


उसने उसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसका संपर्क पंजाब के मोहाली जिला खरड़ निवासी कुलविंद्र सिंह दयोल से हुई। जिसने विदेश भेजने का आश्वासन दिया। आस्ट्रेलिया भेजने के लिए उसने सात लाख रुपये की मांग रखी। 24 सितंबर, 2015 को उसने पैसे दे दिए। कुलविंद्र सिंह ने न तो उसको आस्ट्रेलिया भेजा और न ही उसके पैसे वापस दिए। एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव पबनावा निवासी महिला राज रानी ने बताया कि बेटे को विदेश भेजना चाहती थी। उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के सुभाष मंडी निवासी अजय कुमार, पिहोवा निवासी रामरतन व उसकी पत्नी सलोचना से हुई जिन्होंने उसके बेटे को विदेश भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 12 लाख रुपये की मांग रखी। 16 जनवरी, 2015 को उसने आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न पैसे वापस किए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पूंडरी एसएचओ अशोक गोयत ने बताया कि एक महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच सीआईए-3 को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें