पोस्ट में लिखा, पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा, नहीं किया जाएगा बर्खास्त
खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि पंजाब में सिखों पर जुल्म हो रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार को भी धमकी भरे शब्दों में कहा गया कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं।
खालिस्तानी संगठन की ओर से की गई पोस्ट में लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह... आज सुबह करीब 4 बजे जीनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड अटैक हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैप्पी पाशियां, गोपी नवांशहरिया और मनू अगवान लेते हैं।
पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा
आगे लिखा, जितनी देर सरकार सिखों के साथ जुल्म करने से नहीं हटेगी और परिवारों को परेशान करने से नहीं हटेगी, उतनी देर ये हमले जारी रहेंगे। पटियाला और नाभा के थानों की तरह पूरे पंजाब में सिखों के साथ धक्का हो रहा है, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। सिखों को गुलामी का एहसास कर लेना चाहिए और तुम्हारे गले में गुलामी के तख्ते नहीं डाले जाएंगे। बाकी हमारी तरफ से ऐलान है कि दिल्ली तगड़ी हो जा, सिख आ रहे हैं, बहुत जल्दी मिलते हैं। जंग जारी है।
10 सितंबर को चंडीगढ़ में किया था ग्रेनेड हमला
पोस्ट करने वाला हरप्रीत सिंह, जिसे 'हैप्पी पासियां' के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी नागरिक है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ जुड़ा है। उस पर 10 सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने का आरोप है, जिसे पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ 'रिंदा' के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।
पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है हैप्पी पासियां
हैप्पी पासियां अमृतसर के अजनाला के गांव पासियां का रहने वाला है। आतंकी अर्श डल्ला की कनाडा में गिरफ्तारी की चर्चा के बाद एक दम से पासियां एक्टिव हुआ और पंजाब के थानों में ग्रेनेड हमले का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक पंजाब में कुल 12 ग्रेनेड हमले और एक आईईडी हमले की कोशिश हुई है।