फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र से मिलने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल व पर्स छीनने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मित्र से मिलने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा, मोबाइल व पर्स छीनने का भी आरोप
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक गांव में एक महिला मित्र से मिलने गए युवक को बंधक बनाकर पीटने व मोबाइल व पर्स छीनने के आरोप में केस दर्ज किया है। सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महाबीर सिंह निवासी चोरकारसा (असंध) ने बताया कि वर्ष 2013 में पॉलिटेक्निक कॉलेज नीलोखेड़ी में पढ़ता था। उसी दौरान करनाल क्षेत्र की एक लड़की के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। गत 29 मार्च को उसकी मित्र ने उसे फोन करके अपने ससुराल बुला लिया और जब वह उससे मिलने गया तो घर में कोई नहीं था। घर में वे दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी 6/7 लड़के डंडों व हॉकी लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और उसका पर्स एवं मोबाइल भी छीन लिया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर राकेश, वजीर व 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें