फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में कार्यरत युवती ने लगाया साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने लगाया साथी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में एक विभाग में कार्यरत युवती ने दूसरे विभाग में कार्यरत युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह एक विभाग में नौकरी करती है। जहां ग्योंग निवासी राजिंद्र सिंह से उसकी जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ गई। आरोपी उसके साथ शादी की बात कहते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने मार्च 2017 से 27 अगस्त 2018 तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में जींद रोड मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति ने आरोप बताया कि 28 अगस्त को उसकी पत्नी जाखौली अड्डा पर किसी काम के लिए गई थी। जहां दुकानदार सतिंद्र ने उस पर फब्तियां कसी। सिटी थाना पुलिस इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें