चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी किया
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने मायापुरी कालोनी में एक घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अरविंद ने बताया कि 29 अगस्त की दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर गया था। उसकी मां पड़ोस में घर में गई थी। जब वे वापस आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। जब घर के अंदर जाकर देखा तो चार-पांच युवक घर में घुसे गए हुए थे। उसकी मां को धक्का देते हुए चोर घर से फरार हो गए। चोर घर से छह तोला सोना, 700 ग्राम चांदी के गहने व चार चैक चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं सीवन गांव निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट वाहन पर ड्राइवर का काम करता है। 25 अगस्त को परिवार निसिंग गया था। 28 अगस्त की शाम को जब घर वापस आए तो मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर सामान चोरी हुआ मिला। चोर घर के अंदर से एक एलइडी, दो तोले सोना, चांदी की चैन, कड़ा चांदी का व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।