फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल भिड़े, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खनौरी रोड बाईपास में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दंपति घायल हो गया।
गांव बाता निवासी काला अपनी पत्नी केलो देवी के साथ रविवार सुबह मोटरसाइकिल से ससुराल सीवन कस्बा के गांव की ओर जा रहा था। मोटरसाइकिल उसका जीजा सोनू चला रहा था। जब तीनों महाराणा प्रताप चौक के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे अर्जुन नगर निवासी विक्की की मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। जिसमें लगी चोट के चलते विक्की की मौत हो गई। वहीं घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में आरकेएसडी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र पर कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पेगा निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार को कॉलेज में आया था। इसी बीच लोहे की रॉड व अन्य हथियार लिए युवकों ने वहां आते ही उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। इस हमले में उसके एक दोस्त को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें