फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में जाकर पैसे कमाने की चाह रखने वालों को लूटने का काम कर रहा है पाकिस्तानी गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में अधिक पैसे कमाने की चाह में जान खतरे में डाल रहे युवा
विज्ञापन

नसीब सैनी
कैथल। विदेश में जाकर खूब पैसा कमाने की चाह में नौजवान अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। गांव जाजनपुर से मलयेशिया से होकर आस्ट्रेलिया जाने की चाह में एक युवक इसी तरह के एक पाकिस्तानी गिरोह के जाल में फंस गया। जिसे आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों ने ही इस गिरोह के हवाले कर दिया। युवक की समझदारी से जहां परिजनों को खतरे का आभास हुआ। वहीं कैथल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर-भीतर मलयेशिया में बंधक बनाए गए युवक को रिहा करवा लिया। मलयेशिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहां अभी उन भारतीयों की तलाश की जा रही है, जो इस युवक को मलयेशिया लेकर गए और इस गिरोह को सौंप दिया।
मां-बाप के नहीं रुक रहे आंसू : एसपी का आभार करने पहुंचे युवक के जमींदार पिता कृष्ण लाल व मां सरोज ने हाथ जोड़कर एसपी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि विदेशी धरती पर भी कैथल पुलिस इस तरह से कार्रवाई करवा सकती है। दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन

छोटा भाई पहले ही आस्ट्रेलिया में है : मलयेशिया गए युवक का छोटा भाई पहले ही आस्ट्रेलिया में है। इसलिए वह भी आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। बारहवीं पास करने के बाद एजेंटों के माध्यम से वह मलयेशिया में 3 अगस्त तक के टूरिस्ट वीजा पर पहुंचा था। लेकिन बताया जा रहा है कि वहां से आगे जाने का उसके पास कोई वैध तरीका नहीं था।
एजेंटों की तलाश में धरपकड़ शुरू : एसपी आस्था मोदी ने बताया कि कैथल में 5 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज है। अब इनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक की जान बचाना प्राथमिकता थी, इसलिए इनकी धरपकड़ शुरू करने के बजाय उनसे बातचीत के माध्यम से युवक की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

ये हैं आरोपी : युवक को मलयेशिया ले जाने के आरोप में गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी गांव पद्दा (अमृतसर), अमृत निवासी गुरदास नगर (पटियाला), अमित, जगमोहन आनंद, अमित की मां निवासी आनंद नगर (पटियाला) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें