फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली भेजने के नाम पर 5.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली भेजने के नाम पर 5.34 लाख रुपये ठगे, पैसे मांगने पर आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इटली भेजने के नाम पर सर्विस स्टेशन पर वाशिंग करने वाले व्यक्ति ने 5.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव प्रेमपुरा (कवारतन) निवासी सुरजीत ने एक महिला सहित 3 लोगों पर 5.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। सीवन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव प्रेमपुरा निवासी सुरजीत ने बताया कि वह प्रिंस सर्विस स्टेशन चरणदास रोड कैथल पर गाड़ियों की सर्विस/वाशिंग व जमीन सेल-परचेज का काम गांव प्रेमपुरा के पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह के साथ करता हूं। आरोपी सुरेंद्र गोतड़ा निवासी प्रेमपुरा का पूर्व सरपंच बलविंद्र के पास आना-जाना था। जून 2018 में सुरेंद्र गांव प्रेमपुरा में बलविंद्र के घर पर आया हुआ था। यहां पर दविंद्र कौर व सोनू ने बताया कि सुरेंद्र गोतड़ा इटली देश में वर्क परमिट लगवाकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपियों ने पूर्व सरपंच की मौजूदगी में उसे वर्क परमिट दिलवाकर इटली भेजने का झांसा दिया और वह उसके झांसे में आ गया। उसने आरोपियों को चेक, नकदी के रूप में अलग-अलग तारीख में कुल 5 लाख 34 हजार रुपये दे दिए। लेकिन आरोपियों ने लंबे समय तक उसे विदेश नहीं भेजा और अब पैसे देने से भी इंकार कर रहे हैं। पैसे मांगे जान पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित सुरेंद्र गोतड़ा, दवेंद्र कौर व सोनू निवासी प्रेमपुरा के खिलाफ धारा 24, 34, 406, 420 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें