फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफैंस कालोनी से युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी से युवक का अपहरण
विज्ञापन

कैथल। डिफेंस कॉलोनी से युवक का अपहरण हो गया। सिविल लाइन पुलिस को दी गई शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा विकास उर्फ विक्की पांच दिसंबर को घर से दिल्ली में किसी काम के लिए गया था, जो अभी तक नहीं लौटा। 21 दिसंबर की रात 11 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और फोन पर विकास ने बताया कि उसे दिल्ली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए 3 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पिता का कहना है कि उसे शक है कि किसी ने उसके बेटे का अपहरण किया है और उसे छोड़ने के लिए आरोपी फिरौती मांग कर रहे हैं। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें