फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुआईए पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी लूटने के मामले में तीन आरोपी किए गरॉरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए पुलिस ने स्कॉर्पियो लूटने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी गई गाड़ी, तीन सोने की अंगूठी व 1170 रुपये नकदी और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि सीआईए-टू के एएसआई हरपाल सिंह ड्रेन पुल खुराना रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो नंबर एचआर 64ए-2110 को रुकवा कर जांच की। इस दौरान आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मीता पुत्र भगत सिंह निवासी मलिकपुर, सुरेंद्र सिंह पुत्र धूम सिंह व नरेंद्र कुमार पुत्र साणू राम दोनों निवासी सीवन को गिरफ्तार कर लिया। गांव रजापुर रिफाइनरी जिला पानीपत निवासी गुरपेज सिंह की शिकायत अनुसार 20 अक्तूबर को समय शाम करीब करीब 4:30 बजे जब वह अपनी बुआ के लड़के अतेंद्र पाल सहित रेलवे फाटक नजदीक बस स्टैंड पहुंचा तो वहां बाइक लिए खड़ा आरोपी मनप्रीत उसे बहाने से बैंक ले गया। पीछे से दोनों आरोपियों ने अतेंद्रपाल से मारपीट करते हुए गाड़ी लूट ले गए। गाड़ी में रखे बैग के अंदर तीन सोना अंगूठी व चार हजार रुपये नकदी बताई गई थी। जांच के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जा से 1170 रुपये नकदी और गाड़ी में रखे बैग से तीन लेडिज सोने की अंगूठी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें