फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में हो रही शराब की तस्करी, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने हरियाणा से लग्जरी कार में तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की शराब पकड़ी है। लग्जरी कार पर भी आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगा रखी थी। इस मामले में आबकारी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को आबकारी टीम को खुफिया विभाग द्वारा लग्जरी कार में तस्करी कर शराब लाए जाने की सूचना मिली। उप आबकारी आयुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर आबकारी टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रो स्थित गांव रुपडी के पास से एक लग्जरी कार को रोक लिया। टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब बरामद हुई। कार की चेकिंग की गई तो कार में आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट भी अलग-अलग पाई गई। जिस पर कार को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शराब की कीमत यहां पार लगभग पांच लाख रुपये है। आरोपी को पकड़कर कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें