चौधरी पट्टी कैथल से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चौधरी पट्टी कैथल से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बिजली निगम के एसडीओ सत्यवान नैन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि चार-पांच अप्रैल की रात को चोर गांव के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। जब इस बारे में जानकारी मिली तो विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। विभाग को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य मामले में खेड़ी लांबा निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर छह-सात अप्रैल की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।