फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अगौंध सहित आसपा के क्षेत्र में होने वाली चोरियों के घटना में गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, पांच वारदातों का खुलासा
विज्ञापन


कैथल। चोरी के मामले में गुहला पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक व खाद व बीज के 12 चोरी किए कट्टे बरामद हुए। आरोपियों ने स्कूल, आंगनबाड़ी, मंडी परचेज सेंटर व खेतों से चोरी सहित पांच मामलों का खुलासा किया है। वारदातों में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना गुहला एसएचओ सतप्रकाश की अगुवाई में एएसआई दिलबाग सिंह की टीम ने गांव अगोंध से इसी गांव के आरोपी जोनी उर्फ प्रवीण व प्रदीप को धारा 457, 380 तहत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों से मिलकर सात अगस्त की रात अगोंध आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर चोरी कबूली। आंगनबाड़ी इंचार्ज उषा रानी की शिकायत अनुसार अज्ञात व्यक्ति रात के समय दो क्विंटल गेहूं, 7 किलो चना दाल, 40 किलो रिफाइंड ऑयल, 2 किलो भूने हुए चने, करीब साढ़े छह किलो चीनी व गैस सिलेंडर चुरा ले गए। इसके बाद आरोपियों ने 23 अक्टूबर की रात अगौंध की राजकीय प्राइमरी पाठशाला के 2 कमरों से 4 बिजली पंखे चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया, जिस बारे स्कूल प्रभारी राजेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया एक अन्य मामले में हुकम सिंह निवासी अगौंध की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 30 अक्टूबर की रात उसके गुगा मैडी वाले खेत के कमरा का दरवाजा तोड़कर 5 कट्टे गेहूं बीज व 5 बैग डीएपी खाद चुरा ले गए। इसके बाद इस गिरोह ने फुल सिंह निवासी अगौंध द्वारा की गांव में लगाई गई 2 हजार जीरी कट्टों को निशाना बनाते हुए 24 अक्टूबर की रात 20 बोरी पीआर-14 जीरी चुराई गई। फुल सिंह की शिकायत अनुसार उसने गांव में अगौंध राइस मिल के नाम से शैलर लगाया हुआ है। जो डीएफएसई हरियाणा के लिए परचेज करता है। गिरोह के सदस्यों द्वारा इसके बाद 1 नवंबर की रात सुल्तानियां करतारपुर के नंबरदार सुखदेव सिंह के खेत में बने कमरे का दरवाजा तोड़कर 6 बैग डीएपी खाद, एक बैग सुपर फास्फेट खाद व 5 कट्टे गेहूं बीज चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। नंबरदार के खेत से चोरी हुई संपत्ति आरोपी जोनी उर्फ प्रवीण के खेत कोठा से बरामद करने के अलावा 2 बाइक कब्जे में ली है। आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया।

फोटो नंबर- 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें