फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर खालिस्तानी लिखवाकर व भिंडरावाले की फोटो चस्पा कर आरकेएसडी कॉलेज में पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट पर खालिस्तानी लिखवाकर और भिंडरावाले की फोटो चस्पा कर आरकेएसडी कॉलेज में पहुंचा युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए एक युवक अपनी बुलेट पर भिंडरावाले की फोटो लगवा उसके ऊपर खालिस्तानी लिखवाकर पहुंचा। जिसे देखकर एक बार तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में बुलेट मालिक युवक को बुलाकर पूछताछ की गई। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने एसएचओ को बुलेट कब्जे में लेकर जांच के आदेश जारी किए। पुलिस ने मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर लिया है। साथ ही युवक के परिजनों व गांव के सरपंच को जांच के लिए बुलाया।
वीरवार आरकेएसडी कॉलेज में जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम था, जिसमें कलायत के गांव बढ़सीकरी निवासी हरप्रीत को भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहने के लिए सम्मानित किया जाना था। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की थी। जब युवक कॉलेज में अंदर आया तो वहां पर सीआईडी विभाग का कर्मचारी दर्शन सिंह खड़े थे। जिसने बुलेट पर खालिस्तान लिखा हुआ देखा। तभी सीआईडी विभाग के कर्मचारी ने इंस्पेक्टर सतबीर जांगड़ा को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर ने एडीसी शक्ति सिंह को साथ लेकर बुलेट जांच की।
विज्ञापन

एसआई दुर्गा सिंह ने बुलेट को इंपाउंड करते हुए कब्जे में ले लिया। वहीं बुलेट लेकर आए युवक गांव बढ़सीकरी निवासी हरप्रीत ने बताया कि वह नाम उसके भाई ने गलती से लिखवा रखा है। उसे इसके बारे में कुछ नहीं पता है। दूसरी ओर यह जानकारी मिलते ही खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईबी से भी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने युवक, गांव के सरपंच व परिजनों को बुलाया है। पुलिस ने पूरे मामले को गहनता से जांच कर रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, खुफिया तंत्र हुआ सक्रिय, बुलेट इंपाउंड, युवक से पूछताछ

फोटो नंबर- 21 ओर 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें