फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की विधवा मां गहने छीनने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां से गहने छीनने के आरोप में बेटे पर केस
विज्ञापन

कैथल। बुजुर्ग विधवा मां से गहने छीनने के बाद जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव पाई निवासी 67 वर्षीय करतारी ने बताया कि उसके पति रामकला की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। तीन लडक़ों में उसका बीच वाला बेटा दर्शन नशेड़ी है। नशे की तस्करी में दोषी साबित होने पर कोर्ट ने दर्शन को जेल की सजा सुनाई थी। करीब दो साल सजा काटने के बाद उसने बेटे की जमानत करवा दी। जमानत पर आने के बाद उसके लड़के ने दोबारा नशा करना शुरू कर दिया। वह पैसों की मांग करते हुए प्रताड़ित करता है और पैसे न मिलने पर जान से मारने की धमकी देता है। बुजुर्ग का आरोप है कि परेशान होकर उसने छोटे बेटे के साथ अलग घर में रहना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। गत दो सितंबर को शाम के समय वह घर में काम कर रही थी। उस समय दर्शन जबरदस्ती घर में घुसा और उसे वहीं दबोच लिया। आरोपी ने छीना झपटी करते हुए उसके गले से सोने का ताबीज छीना तो वह अपने बचाव में शोर मचाने लगी। शोर सुनकर उसका छोटा बेटा कृष्ण बाहर से अंदर आया। दर्शन से ताबीज मांगने लगा तो मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर रणबीर ने कहा कि पाई निवासी बुजुर्ग ने अपने बेटे दर्शन के खिलाफ सोने का ताबीज छीनने की शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। अब स्नेचिंग का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें