फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय जुआरी गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय जुआरी गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मार कर 20 लोगों को पकड़ा, 5 लाख 52 हजार से अधिक की राशि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने छापा मार कर अंतरराज्यीय जुआरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 52 हजार 975 रुपये नकदी व 4 गड्डी ताश बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि थाना प्रबंधक चीका सब इंस्पेक्टर अजीत राय, एएसआई सतपाल सिंह व एएसआई रमेश कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान ऊधम सिंह चौक चीका पर मौजूद थे। उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली थी कि राजकुमार उर्फ राजू निवासी प्रोफेसर कॉलोनी चीका अपनी टायरों की दुकान के ऊपर बने कमरे में अन्य साथियों सहित ताश से जुआ खेल रहा है। इसी दौरान वहां गश्त करते हुए थाना गुहला के सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह व सीआईए-टू के सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान की टीम पहुंची और दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर 20 व्यक्तियों को ताश से जुआ खेलते हुए काबू किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया आरोपी राजकुमार उर्फ राजू निवासी प्रोफेसर कॉलानी चीका, राकेश निवासी पूंडरी, राजीव निवासी सेक्टर 7 करनाल, अमरजीत निवासी जमालपुर लुधियाना, मनविंद्र निवासी सेक्टर 32 लुधियाना, बलदेव राज निवासी पानीपत, गुलशन कुमार निवासी पानीपत, अनिल कुमार निवासी मानसा, तिलकराज निवासी कैंप पानीपत, विपिन कुमार निवासी यमुनानगर, भूपेंद्र निवासी लुधियाना, संदीप निवासी बरनाला, श्यामलाल निवासी पानीपत, दर्शन निवासी पानीपत, राजीव निवासी मानसा, रिंकू निवासी पानीपत, अमित निवासी पानीपत, मोतीलाल निवासी पानीपत, मोहम्मद इरफान निवासी मलेरकोटला व अरुण निवासी यमुनानगर के कब्जे कुल 5,52975 रुपये नकदी व 208 पत्ते ताश बरामद कर कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें