दुकानदार से जबरन 25 हजार रुपये छीनकर फरार
कैथल। सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित एक करियाना की दुकानदार से एक महिला सहित तीन व्यक्ति ने करीब 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना दोपहर दो बजे की है।
दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि उसकी करियाना की दुकान है। वह दोपहर को दुकान के अंदर बैठा था। तभी एक महिला व दो व्यक्ति उसकी दुकान के अंदर आए। महिला ने उससे शीतल पेय देने के लिए कहा। जब वह शीतल पेय दे रहा था तो उस महिला व एक व्यक्ति ने उसे फ्रिज के पास ही पकड़ लिया। एक अन्य व्यक्ति ने उसके दुकान के गल्ले से करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। उसने जब बाहर आकर शोर मचाया तो वह लोग तब तक भागने में कामयाब हो गए। देर शाम सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही थी।