चार हत्यारोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया
-बाबा लदाना मेले से लौट रहे युवक की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तीन दिन पूर्व मानस रोड पर चाकू से वार कर की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
थाना सदर प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने गांव बाबा लदाना मेले से लौट रहे युवक मनदीप की हत्या के आरोपी में कैथल निवासी रमन, विकास, संदीप, पवन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिसमें उनसे हत्या का कारण सहित इस वारदात में शामिल अन्य युवकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मुख्य आरोपी सागर की भी तलाश जारी है।
विदित रहे कि 21 अक्तूबर को गांव बाबा लदाना में पूजा करके लौट रहे युवक मनदीप की उसके ही पड़ोसी युवक ने कई युवकों के साथ मिलकर चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में सागर सहित छह अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था।