चोरों ने बिजली घर से 500 किलो स्क्रैप सहित अन्य सामान चोरी
कैथल। चोर गांव जाखौली में बिजली घर से 500 किलो स्क्रैप सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में कहाकि गत 9 अक्तूबर को चोर जाखौली सैंटर से 500
किलोग्राम स्क्रैप, ए.बी.सी. (35एमएम2), 40 नए मीटर चुराकर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 56400 रुपए आंकी गई है। हैड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से सरकारी स्कूल चंदाना के हैड मास्टर बलराम ने तितरम पुलिस को शिकायत दी है कि गत 19 अक्तूबर की रात्रि को चोर स्कूल स्थित
रसोई के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे 2 सिलेंडर चोरी करके ले गए। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।