फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भागल में मिले महिला के शव के मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोग जुटे अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के गांव भागल में तालाब में मिले 23 वर्षीय विवाहिता के शव के मामले में बुधवार को उसके मायके गांव सौंगल से भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से वे उसका शव लेकर मृतका के मायके सौंगल में ही ले गए और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विदित रहे कि गांव भागल के तालाब में मृतका का शव मिला था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के भाई कुलदीप ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी बहन सरोज की शादी गुहला के गांव भागल निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके दहेज के लिए प्रताड़ित करते ओर अधिक दहेज लाने के लिए उसके साथ मारपीट करते थी। पिछले करीब सात-आठ महीने से उसकी बहन मायके में थी। बाद में उसके चाचा व अन्य लोगों आपस में समझौता करवा दिया। जिसके बाद उन्होंने उसकी बहन को ससुराल में भेज दिया। 29 जनवरी की रात को आरोपियों ने उसकी बहन से मारपीट करते हुए उसको मारकर गांव के ही तालाब में फेंक दिया। जिसमें आरोपियों ने उसकी बहन को तालाब में बने एक गड्ढे में दबाने का प्रयास किया। लेकिन शव पानी में ऊपर आ गया। देर शाम को उनको सूचना मिली कि उसकी बहन का शव गांव के तालाब में पड़ा है। सूचना मिलने पर वे गांव भागल पहुंचे। गुहला पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते हुए गांव सौंगल के लोग भारी संख्या में बुधवार को अस्पताल में पहुंचे। गांव से आए सरपंच राजेश शर्मा, पंच संदीप, गुलाब, नरेश, सतीश ने बताया कि मृतक लडक़ी की चार ओर बहने हैं। गरीब परिवार से है। दहेज देने में असमर्थ थी।
विज्ञापन

एक आरोपी काबू : गुहला एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भाई कुलदीप की शिकायत पर महिला के पति सुनीत, ससुर धनी राम, सास धन्नो व देवर अमन व चांद राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या करने का आरोप
गांव भागल में तालाब में मिले महिला के शव का मामला
- पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में दर्ज किया पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ मामला
- एक दिन पहले ही मायके से लेकर गया था पति महिला को
गांव सौंगल में ही ले गए शव को परिजन, वहीं किया अंतिम संस्कार
फोटो नंबर- 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें