गुहला से एक व्यक्ति व गांव से एक 27 वर्षीय युवती का अपहरण
कैथल। गुहला के गांव से एक व्यक्ति लापता होने व 27 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर-11 गुहला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका संबंधी करनाल के गावं सगोई निवासी रमेश 18 जनवरी से लापता है। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 28 जनवरी की शाम करीब सात बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 27 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।