फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागल पुलिस चौकी कर्मियों ने 1174 शराब की पेटियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 1174 शराब की पेटियां पकड़ीं
विज्ञापन

फोटो संख्या-27
कैथल। पुलिस चौकी भागल कर्मचारियों ने गुप्त सूचना के बाद छापेमारी कर 1174 पेटियों से कुल 14 हजार 87.5 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी, देशी व बीयर बरामद कर जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि चौकी भागल प्रभारी एएसआई रमेश चंद तथा एसआई सुरेश कुमार की सायंकालीन गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि ककराला रोड भागल स्थित एक गोदाम में ठेका शराब का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया हुआ है। पुलिस द्वारा सूचना देकर आबकारी स्टाफ टीम को रेडिंग पार्टी में शामिल करते हुए दबिश दी गई और आरोपी संदीप कुमार निवासी मंगोल पट्टी भागल को काबू कर लिया गया। एसपी ने बताया जांच के दौरान आरोपी के कब्जा से अग्रेजी शराब ब्लैंडर प्राइड, सिग्रेचर, सिमरन ऑफ वोदका, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, ऑल सीजन, मैकडॉवल, ईम्पीरियल ब्ल्यू, ऑफिसर च्वाइस, पार्टी स्पेशल, बैस्टो, एंटीक्यूटी तथा ओल्डमॉन्ग रम सहित 408 बोतल अंग्रेजी शराब (जिनमें शराब के पव्वे भी शामिल हैं), 13571.5 बोतल देसी तथा 108 बोतल बीयर सहित कुल 14087 बोतल व एक आधी बोतल शराब बरामद की गई। काबू किया गया आरोपी शराब ठेकेदारी कारोबार के साथ जुड़ा हुआ था। उसने इस शराब का अवैध भंडारण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें