दो बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार
शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। पाड़ला रोड स्थित विवेकानंद स्कूल के पास से बाइक सवार युवक एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंगल निवासी बिट्टू ने बताया कि 22 दिसंबर वह पाड़ला रोड पर विवेकानंद स्कूल के पास से जा रहा था। तभी दो युवक बाइक पर आए ओर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।