फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया चीनी मिल के जीएम की गिरफ्तारी के आदेश

विज्ञापन
- फोटो : भारी पड़ गया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

गन्ना किसानों की रकम का भुगतान लटकाना हिंदुस्थान शुगर की पलिया चीनी मिल के जीएम को भारी पड़ गया है। सीजेएम सुनील प्रसाद ने इस बावत दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए पलिया चीनी मिल के जीएम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही एसओ पलिया को जीएम राकेश यादव की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए हैं।
बताते चलें कि गन्ना खरीद के दो सप्ताह के भीतर गन्ना किसानों को भुगतान करने का प्रावधान केन एक्ट में ही किया गया है। इस बावत शासनादेश जारी करते हुए विलंब की स्थिति में बकाया रकम पर ब्याज देने का भी प्रावधान किया गया है। पिछले साल शासन स्तर पर इस बावत अभियान चलाने के बाद गन्ना किसानों को बकाया भुगतान करने और विलंब के बाबत ब्याज देने के लिए कई बार नोटिस भी दी गई थी, बावजूद इसके भुगतान नहीं मिला तो हाईकोर्ट तक ने संज्ञान लिया था। शासन स्तर पर सख्ती के बाद सहायक गन्ना आयुक्त सीतापुर ने पलिया चीनी मिल के जीएम राकेश यादव के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालती मामले में सुनवाई में भी अध्यासी राकेश यादव हाजिर नहीं हुए तब सीजेएम सुनील प्रसाद ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए जीएम की गिरफ्तारी के लिए एसओ पलिया को आदेशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें