गांव अंगौध के स्कूल से पंखे, डीएपी खाद, गेहूं, जीरी की बोरी चोरी
तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव अगौंध में तीन चोरी के मामले सामने आए है। एक से चोर पंखे व गेहूं, जीरी की बोरी व डीएपी खाद चोरी कर ले गए। तीनों ही मामलों में गुहला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गुहला पुलिस को दी शिकायत में गांव अंगौध के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राजेन्द्र ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात को चोर स्कूल के गेट का ताला तोड़कर कमरों से पंखे चोरी कर ले गए। ईएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव अंगौध निवासी हुकम सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात को चोर ताला तोड़कर 5 बैग गेहूं व डीएपी खाद चोरी कर ले गए। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसर मामले में गांव अंगौध निवासी फूल सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात को चोर 20 बैग जीरी चोरी की ले गए। एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।