विवाहिता की दहेज हत्या करने के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार
कैथल। विवाहिता की दहेज हत्या मामले में क्योड़क चौकी पुलिस ने मृतका के पति संजीव व ससुर शमशेर सिंह निवासी भयंकर पट्टी क्योड़क को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 26 अक्टूबर को अदालत में पेश किए गए। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रताप गेट कैथल निवासी सुदेश की शादी 14 मई को संजीव के साथ हिंदू रीति-रिवाज अनुसार संपन्न हुई थी। लड़की की माता के ब्यान पर दर्ज मामले अनुसार पति व ससुराल पक्ष के लोग सुदेश को दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और बाइक की मांग करते हुए उसका उत्पीडन कर रहे थे। जिससे तंग आकर 24 अक्टूबर को विवाहिता द्वारा मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा कर जीवन लीला खत्म कर ली गई। पूछताछ में दोनों आरोपी 26 अक्टूबर को अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।