सोनू ढांडा की संपत्ति पर विवाद
कैथल। सस्ते सोने के मामले में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी सोनू ढांडा की संपत्ति को लेकर अब विवाद शुरू हो गए हैं। सोनू ढांडा के रिश्ते में भतीजे गांव कुल्तारण निवासी गुरदीप ढांडा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 12 मार्च को वह राधा-स्वामी कालोनी में था। इस दौरान गुरमेल, सतीश, दिलबाग व अन्य 4/5 अन्य लोगों ने उसके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता व आरोपी दोनों ही पारिवारिक सदस्य है। उनमें सोनू ढांडा की राधा स्वामी कालोनी स्थित 190 गज की कोठी पर कब्जा करने का लेकर ही कहासुनी हुई है।
सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरदीप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि एक प्लाट को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।