फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह से लाखों की नकदी सहित जेवरात चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगह से नकदी समेत जेवरात चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह हुई चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। पहले मामले में सुभाष नगर गली नंबर 2 खुराना रोड निवासी हेमंत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उसके परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उसी रात चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार की नकदी, एक तोला सोने की चेन, सोने की अंगूठी व सोने के झुमके आधा-आधा तोला चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में रामनगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नई अनाज मंडी में उसकी एक कपड़े की दुकान है। 12 फरवरी की रात को उसके लड़के की शादी थी। शादी की पार्टी का कार्यक्रम धीरत पैलेस में किया हुआ था। पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। उस रात उसके घर चोरी हो गई है। घर से अलमारी में रखे 4 लाख 50 हजार रुपये नकदी व तीन तोले सोना व एक किलो चांदी के जेवरात रखे हुए थे जो नही मिले। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें