फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करके दो युवकों ने घर से बुलाकर लाठियों व डंडों से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन करके दो युवकों ने घर से बुलाकर लाठियों व डंडों से हमला किया
विज्ञापन

मोबाइल गुम हुआ, पुलिस ने दर्ज किया दो युवकों के खिलाफ मामला
कलायत के गांव बालू की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बालू में दो युवकों ने एक युवक को गांव की मंडी के निकट बुलाकर उस पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। साथ ही पीड़ित युवक का मोबाइल भी गुम हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना कलायत के गांव बालू की अनाज मंडी की है।
विज्ञापन

गांव बालू निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी की अज्ञात युवकों ने उसके फोन पर कॉल की और अनाज मंडी के पास बुलाया। वहां पर दो आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस झगड़े में उसका मोबाइल भी गुुम हो गया। दो आरोपी उसके साथ मारपीट करके एक पिकअप में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि युवक के टांग में फैक्चर आया है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें