फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में एक युवक गेट ग्रिल का काम करता था तो दूसरा फोटोग्राफर था।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में सिसला गांव के जयबीर ने आरोप लगाया कि उसका भाई सुमित रविवार को कैथल आ रहा था। जब वे करनाल रोड पर शुगर मिल के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात पिकअप चालक ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कैथल के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक गेट ग्रिल का काम करता था। सूचना मिलने पर तितरम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।इसी प्रकार एक अन्य मामले में सीवन गांव निवासी 22 वर्षीय राजेंद्र गोस्वामी की मोटरसाइकिल खानपुर गांव के नजदीक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजनों को इस बारे में जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। सीवन थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता माना राम की शिकायत पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक फोटोग्राफर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें