फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सहित बस स्टैंड पर पैसों से भरा पर्स व कॉपी मेकर पेपर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगहों से चोरों ने समेटा नकदी समेत सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर मोटरसाइकिल, जेब से पैसों से भरा पर्स, कॉफी मेकर पेपर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर निवासी ईश्वर चंद पूंडर ने बताया कि 23 अगस्त को वह कैथल बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र जाने के लिए गया था। बस स्टैंड पर किसी ने उसकी पॉकेट चोरी कर लिया। जिसमें 6 हजार रुपये की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, दो चैक व पहचान पत्र था। हैड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीवन पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी सुरेन्द्र कुमार नागपाल ने बताया कि गांव सौथा रोड सीवन से चोर उसकी कॉफी मेकर पेपर व इलेक्ट्रॉनिक्स मोटर चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस ने 30 हजार रुपये आंकी है। हैड कांस्टेबल एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में जिला कोर्ट से एडवोकेट कबज राम ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे किसी ने न्यायिक परिसर ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें