फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव भानपुरा में महिला की कटी चोटी, लोगों में भय

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भानपुरा में महिला की कटी चोटी, लोगों में भय
विज्ञापन

कैथल। भानपुरा गांव में बुधवार रात को एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गांव में भय का माहौल है। परिवार के लोगों ने इस बारे में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। वहीं महिला ने कानों की बाली भी लापता होने का आरोप लगाया था, लेकिन दोपहर के समय घर के अंदर से ही बाली मिलने से राहत की सांस ली है। महिला के पति ने बताया कि रात को खाना-खाने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। 11 व 12 बजे के बीच में चोटी कटने की घटना हुई। सुबह जब ओम देवी बिस्तर से उठी तो बालों को कटा देख सहम उठी। इसके बाद शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए। उस समय कानों से सोने की बाली भी लापता थी, लेकिन दोपहर के समय घर पर मिल गई। पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में यह घटना आग की तरफ फैल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें