फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.2 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.2 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो संख्या-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बालु से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 2 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की 2.2 किलो चरस बरामद की गई। आरोपी इससे पूर्व वर्ष 2016 दौरान भी 410 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि एएसटी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह, एएसआई तिलकराज, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल नायब सिंह व सिपाही मनोज कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त दौरान तितरम, कसान होते हुए दोपहर के समय गांव बालु के एक प्राइवेट स्कूल नजदीक पहुंची। जहां पता चला कि रापड़िया पट्टी बालु निवासी राजकुमार उर्फ आल्लु सुल्फा बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने वहां रेड करके राजकुमार को काबू कर लिया गया। मौके पर एकत्र हुए व्यक्तियों को हालात बारे अवगत करवा कर पुलिस कार्रवाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। नशा रोधक दस्ते ने मौके पर डीएसपी एईसी विनोद शंकर को बुलाकर नियम अनुसार कार्रवाई की और तलाशी में लकड़ी के संदूक से 2 किलो 200 ग्राम बत्तीनुमा चरस बरामद हुई। जिसका अनुमानित मूल्य करीब 2 लाख 60 हजार रुपये आंका गया है। थाना कलायत में दर्ज मामले की जांच दौरान मौका पर पहुंचे कलायत पुलिस के सब इंस्पेक्टर रघबीर सिंह द्वारा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी इससे पूर्व एटीएस सहायक उपनिरीक्षक जोगिंद्र सिंह द्वारा दिनांक 16 मई 2016 की शाम उसके मकान सामने से 410 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया जा चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें