फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर अटल सेवा केंद्र से इनर्वटर, बैटरी, कंप्यूटर, प्रिंटर, दो मोटर साइकिल व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने चार जगह किया हाथ साफ
विज्ञापन

कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर अटल सेवा केन्द्र से एक इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, दो मोटरसाइकिल व एक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव जडौला निवासी राजेन्द्र ने बताया कि उसने अटल सेवा केन्द्र खोला हुआ। 27 दिसंबर की रात को चोर उसके केंद्र से दो बैटरी, एक इनर्वटर, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक हार्ड डिक्स चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में विवेक नगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह 25 दिसंबर को चिल्ड्रन पार्क में गया था। किसी ने वहां से उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में गांव किच्छाना निवासी मनजीत ने बताया कि वह 25 दिसंबर को हुडा सेक्टर-19 में किसी काम से आया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौथे मामले में बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि पट्टी खौथ से चोर 16 दिसंबर को एक ट्रांसफार्मर से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामन की कीमत करीब 38 से अधिक थी। हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें