फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत
विज्ञापन

कैथल। गांव खुराना में एक 50 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसके कारण महिला की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सदर पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर तीन महिलाओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई नंदलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 30 साल पहले गांव खुराना में मेवा सिंह के साथ हुई थी। उसके बहनोई ने एक और विवाह किया था, दूसरी पत्नी, दूसरी पत्नी की बेटी और उसकी बहन की पुत्रवधू ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। तीनों से तंग आकर उसकी बहन ने वीरवार को आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि मृतका के भाई नंदलाल की शिकायत पर तीन महिलाओं शीला, प्रमिला व मूर्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें