फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी का एक महीना : कई मामले सुलझे, पर नहीं थम रही छीना झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/झज्जर।
इलाके में छीना झपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आपराधिक वारदातों अंकुश लगाने के लिए गत माह पुलिस प्रशासन की ओर से बहादुरगढ़ में एडिशनल एसपी की तैनाती की गई थी। एएसपी की तैनाती के एक महीने के बाद भी लूटपाट की वारदातें को सिलसिला जारी है। पिछले एक महीने में चोरी एवं छीना झपटी की 16 वारदातें हो चुकी हैं।
दरअसल, बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरी, छीना झपटी, हत्या एवं अन्य आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही थी। कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक मर्डर लगभग 3 दर्जन छीना झपटी की वारदातें, कई वाहन चोरी एवं घरों व फैक्टरियों में चोरियां हुईं। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के चलते जुलाई माह में पुलिस प्रशासन द्वारा बहादुरगढ़ में एएसपी हिमांशु गर्ग को तैनात किया था। उनके आते ही व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हुआ। पुलिस टीमों ने कई वारदातें ट्रेस भी की। लेकिन छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीता राइडर्स की तैनाती की
बातचीत में एएसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि क्राइम कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहले के मुकाबले काफी व्यवस्था में काफी सुधार आया है। शहर में छीना झपटी की वारदातों को रोकने के लिए चीता राइडर्स की तैनाती की गई है। कहीं हद तक शहर को जाम से भी मुक्ति मिल गई है। छीना झपटी की काफी वारदातों को सुलझाया जा चुका है। जो पेंडिंग हैं, उनको शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।

गत एक महीने की ये बड़ी वारदातें
1. गत 18 जुलाई को भापड़ोदा में धर्मवीर से मारपीट कर करीब 2 लाख छीने।
2. गत 20 जुलाई को बाढ़सा स्थित एम्स-2 के पास गन प्वाइंट पर अल्ट्राटेेक सीमेंट के मैनेजर हेमंत से गाड़ी छीनी।
3. 23 जुलाई की देर शाम झज्जर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपटी।
4. इसी रात कबाड़ी मार्केट में एक रेहड़ी वाले को चाकू मारकर मोबाइल व नकदी छीनी।
5. 26 जुलाई को खेड़का गुर्जर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नौंक पर निरंजन से 2 लाख 35 हजार छीने।
6. 30 जुलाई को एमआईई की जूता फैक्टरी की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की जूते बनाने की डाई चोरी।
7. 2 अगस्त को पटेल नगर में बाइक सवार युवकों ने आंखों में रेत डालकर महिला कांता से बैग छीना।
8. 3 अगस्त को सेक्टर-9 में दिल्ली पुलिस के एसआई के परिवार को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डकैती डाली।
9. 4 अगस्त की रात कानोन्दा में एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश। मशीन में थे साढ़े 3 लाख।
10. 4 अगस्त को सेक्टर-6 में महिला से बैग छीन ले गए थे बदमाश।
11. 5 अगस्त को नजफगढ़ रोड पर बाइक अड़ाकर कमल से डेढ़ लाख रुपये छीने।
12. 7 अगस्त को भापड़ोदा में धर्मकांटा संचालक ईश्वर के साथ मारपीट। गन प्वाइंट पर मांगी मंथली।
13. 10 अगस्त को खेड़का गुर्जर के पास व्यक्ति से गन प्वाइंट पर रुपये व बाइक छीनी।
14. 12 अगस्त को जाखोदा के पास साइकिल सवार से 800 रुपये छीने।
15. 16 अगस्त को बुपनियां के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने सैंट्रो कार छीनी।
16. 18 अगस्त की दोपहर खेड़ी आसरा में घर में घुसकर व्यक्ति से 22 लाख रुपये लूटे।

ये मामले सुलझाए
1. जरदकपुर के पास से हत्या एवं लूटपाट के कई मामलों के आरोपी छह बदमाश पकड़े।
2. लूटपाट के दो गिरोह सीआईए ने पकड़े।
3. लूटपाट के दो गिरोह स्पेशल स्टाफ ने पकड़े।
4. सिटी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा।

एएसपी से सवाल-जवाब
1. सवाल: आपको बहादुरगढ़ में ज्वाइन किए एक महीना हो गया है, फिर भी वारदातें नहीं रुक रहीं ?
जवाब : ऐसा नहीं है, पहले के मुकाबले व्यवस्था में सुधार हुआ है। कई मामले ट्रेस हुए हैं।
2. सवाल : बार-बार लूटपाट की वारदातें हो रही हैं, इनके पीछे बाहरी गैंग तो नहीं ?
जवाब : पुलिस के लिए बाउंड्री है, बदमाशों के लिए नहीं। वारदातों के पीछे दिल्ली या दूसरे क्षेत्रों के बदमाशों के हाथ होने की पूरी-पूरी शंका है।
3. सवाल : क्या इन वारदातों को सुलझाने के लिए बाहरी पुलिस की मदद ली जा रही है ?
जवाब : हां, कुछ वारदातों में दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
4. सवाल : क्या कोई वारदात ट्रेस हुई ?
जवाब : हां, वाहन चोरी, छीना झपटी एवं स्नेचिंग की कुछ वारदातें सुलझी हैं। कुछ वारदातें सुलझने की कगार पर हैं।
5. सवाल : वारदातों पर रोक लगाने के लिए क्या प्लान है?
जवाब : शहरी क्षेत्र में चीता राइडर्स की तैनाती तो ग्रामीण क्षेत्र में भी सुरक्षा पहरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें