फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में घुसकर वार्ड छह के पार्षद पर हमला, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कैथल के वार्ड नंबर छह के पार्षद कुलदीप सैनी पर उसके कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने डंडो से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों के पहुंचने से आरोपी मौके से फरार हो गए। पार्षद ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दे गांव सजूमा के तीन व्यक्तियों और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप सैनी ने बताया कि अंबाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास उसका कार्यालय है। शुक्रवार को दोपहर के करीब दो बजे गांव सजूमा निवासी सतपाल, रोहताश व अनिल अन्य आरोपियों के साथ उसके कार्यालय में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। उसे पीटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले आरोपियों ने उसके छोटे भाई से भी मारपीट की थी, जिसे लेकर वह कमेटी चौक से अपने कार्यालय में गया था।
सजूमा में पार्षद की पांच कनाल जमीन
पार्षद ने बताया कि गांव सजूमा में उसकी पांच कनाल जमीन है। यह जमीन उनकी मां और पत्नी के नाम है। आरोपी उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई है। इस बारे में उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है। आज भी उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सिटी थाना एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पार्षद के साथ कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की है। 100 नंबर पर फोन आने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईकोर्ट में याचिका दायर करके करवाई थी परिषद की बैठक
पार्षद कुलदीप सैनी ने पिछले माह हुई नगर परिषद की आम बैठक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के बाद डीसी के निर्देश पर सीटीएम ने बैठक ली थी। जिसकी प्रोसिडिंग को डीसी ने वीरवार को ही रद्द घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें