फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरे करने के लिए व दोस्तों को गिफ्ट में बाइक देने के लिए करते थे मोटरसाइकिलें चोरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोज नए-नए मोटरसाइकिलों पर चलना, महंगे मोबाइल व ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए 8 युवक बाइक चोरी करते थे। उन्हें या तो औने-पौने दामों पर बेच देते थे या फिर अपने चहेतों को दे देते थे। सीआईए-2 पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 4 नाबालिग बताए जा रहे हैं। सभी से पूछताछ के बाद 16 चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि वे बाइक चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक दौड़ाते थे।
विज्ञापन

सजूमा के रवि के साथ मिलकर नाबालिग ने सरकारी अस्पताल व हनुमान वाटिका से की थी बोइक चोरी:
शनिवार को इस संबंध में सीआइए-टू थाना में डीएसपी कुलवंत सिंह व अपराध शाखा टू इंचार्ज सत्यवान ने मीडिया से बातचीत में इस गिरोह का खुलासा किया। जिसमें डीएसपी व सत्यवान ने बताया कि आरोपी नकली चाबी रखते थे। पिछले करीब एक वर्ष से यही काम कर रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर भेजी। 31 मई को इंचार्ज सत्यवान व उसकी टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर तलाश के दौरान बात्ता रोड सजूमा नहर के पुल पर हरिपुरा निवासी संदीप व गांव सजूमा के एक नाबालिग आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल अपने गांव के रवि के साथ मिलकर छह अप्रैल को सरकारी अस्पताल से व दूसरी हनुमान वाटिका से चोरी की थी। बाद में दोनों बाइक उन्होंने संदीप को बेच दी थी। पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि उसने दोनों बाइक सस्ते रेट में खरीद ली थी। शनिवार को नाबालिग आरोपी के बताने पर रवि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों से चार अन्य चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई।
दूसरी ओर पुलिस की टीम ने ढंाड बाइपास कैथल से सजूमा गांव के चार आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा। इनमें गांव का सुखविंद्र सिंह, सोनू कुमार व दो नाबालिग आरोपी शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल मार्च माह में नागरिक अस्पताल के बाहर से चोरी की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा भी उन्होंने तीन बाइक और चोरी की हैं। आरोपियों ने अपने घरों से बाइक व उनके खुले हुए पार्ट बरामद करवाए हैं। आरोपियों से छह अन्य बाइक भी विभिन्न स्थानों से बरामद की हैं। अभी आठों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

नंबर प्लेट बदलने वाला आरोपी भी गिरफ्तार:
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर मोटरसाइकिलों के नंबर बदलने वाले आरोपी गांव बड़सीकरी कलां के गुरदेव को भी कलायत से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अपनी दुकान पर चोरी की गई बाइकों के नंबर बदलता था। आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें