12 साल से पति लापता, पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत
कैथल। ढांड में एक घर में एक व्यक्ति 12 सालों से घर लापता है। उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता संतोष पत्नी सुखदेव वासी ढांड ने बताया कि उसका पति सुखदेव करीब 12 साल से घर से लापता है। अभी तक कहीं सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर से युवती का अपहरण, केस दर्ज
उधर, गुहणा के एक गांव में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। शाम 4.30 बजे वह किसी काम से चीका गया हुआ था। जब शहर से वापस आया तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। उसकी उम्र 21 साल है। किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।