फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन मामलों में 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के तीन मामलों में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि सीआईए-2 के हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह ने बाइक चोरी के एक मामले में करीब 20 वर्षीय आरोपी जयकिशन निवासी बैजलपुर जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पट्टी अफगान स्थित उसके कमरे से एक बाइक बरामद की गई है। इस मामले में मंडाली तहसील राजपुरा पंजाब निवासी सुखचैन सिंह ने शिकायत दी थी कि गत 19 नवंबर की रात शुभम पैलेस में किसी शादी समारोह दौरान डीजे लेकर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी।
एक अन्य मामले में अटैला निवासी नरेश कुमार 5 सितंबर की सुबह स्कूटी की आरसी बनवाने के लिए बाइक से आया था। कोर्ट के बाहर सड़क पर खड़ी की गई उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस के एचसी मंजीत सिंह द्वारा आरोपी मनीष उर्फ चावला निवासी नजदीक अंबेडकर भवन कैथल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से बाइक पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में थाना गुहला की चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई रमेश चंद द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर चोरी मामले में कालड़ा पंजाब निवासी आरोपी अमनजीत उर्फ सोहन और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही चोरीशुदा तांबे की तारें बरामद की गई हैं। एसडीओ आपरेशन सब डिविजन गुहला तरसेम सिंह की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मंडी के पास से बाइक चोरी
कैथल। ढांड में मंडी के पास से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता राम कुमार वासी सारसा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से ढांड मंडी में घरेलू सामान लेने के लिए आया था। उसने करीब 5 बजे शाम को अपने जानकार दुकानदार की दुकान के आगे बाइक खड़ी की थी। लेकिन बाइक यहां नहीं मिली। इसी प्रकार से गांव उझाना निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को वह शुभम पैलेस में शादी में गया था। जहां उसने बाइक पार्किंग में खड़ी कर दी। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। जांच अधिकारी प्रभावत राविश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें