फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण व तलवार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण व तलवार चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए राधास्वामी कालोनी से लाखों रुपये के आभूषण व एक तलवार चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राधा स्वामी कॉलोनी जीत सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित 24 नवंबर को अपने भाई की लडक़ी की शादी में सीवन गए थे। 27 नवंबर को जब वे अपने घर वापिस आए तो देखा की घर के मैन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरों का सारा समान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। समान चेक किया तो घर से लगभग दो लाख नकद कैश व 20 तोला सोना और शादी वाली तलवार चोरी मिली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हैड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से सिटी थाने में रेलवे स्टेशन बाल्मीकि मंदिर के नजदीक निवासी कृष्णा ने बताया कि 26 नवंबर को वे अपने पैतृक गांव नरड़ किसी काम से गये हुए थे। पीछे से चोर एलईडी सेटअप बॉक्स, आधा तोला सोना व 11 तोले चांदी चोरी कर ले गए। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें