फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- कलायत व पानीपत में ले जाकर दुष्कर्म किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक महिला का अपहरण कर तीन युवकों द्वारा कलायत व पानीपत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि 22 जून की रात्रि करीब 11 बजे घर से बाहर शोच के लिए गई थी। घर से कुछ दूरी पर राजू व सीनू निवासी कलायत ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे बाइक पर बैठाकर कलायत में बस स्टैंड के निकट एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में आरोपी उसे ट्रेन के माध्यम से पानीपत ले गए, जहां पर 4 आरोपियों ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर लौट आई। 25 जून को अदालत ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। गत 29 अगस्त को जब वह घर लौटी तो परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर रेखा देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजू, सीनू निवासी कलायत, सुरेश निवासी गांव बाहरी (करनाल) व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें